यमन में गलती से हमला, 45 नागरिकों की मौत
(International)


सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के युद्धक विमानों ने शनिवार को यमन की राजधानी सना के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित एक सार्वजनिक बाजार पर गलती से हमला कर दिया, जिसमें लगभग 45 नागरिक मारे गए। सना के एक निवासी ने टेलीफोन पर कहा कि सऊदी अरब नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने सना के नेहम जिले की एक भीडभाड़ वाली बाजार में लोगों के एक झुंड पर सीधा हमला किया, जिसमें 45 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की है कि नेहम में एक मशहूर बाजार को निशाना बनाया गया। इस बीच, हौती विद्रोहियों से संबंधित मसीराह टेलीविजन चैनल ने एक रपट में कहा कि सऊदी अरब नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के नेहम के बाजार में हवाई हमले में 25 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि लगभग 30 अन्य घायल हो गए। सरकार समर्थित सुरक्षाबलों व शिया हौती विद्रोहियों के बीच नेहम जिले व सना के अन्य इलाकों में घमासान लड़ाई जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।