आम बजट के लिए काफी मेहनत की है- जयंत सिन्हा
(India) मोदी सरकार सोमवार को अपना तीसरा आम बजट पेश करेगी, लोगों को सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने और कर में राहत की उम्मीद है।वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के मार्गदर्शन में बजट पर कड़ी मेहनत की है। देश की जनता के लिए जितना भी हमलोग कर सकते हैं, करेंगे।
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि सोमवार को संसद में उनकी परीक्षा का दिन है। सवा सौ करोड़ देशवासी उनकी परीक्षा लेने वाले हैं। हम सब सफल हों, तो देश भी सफल होगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।