अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार रिपब्लिक पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन का सहारा लिया। ट्रंप ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी का एक उद्धरण पोस्ट किया। उन्होंने कहा, श्पहले वे आपको नजर अंदाज करेंगे, वे आपकी अवहेलना करते हैं, फिर वे आप पर हंसेंगे। उसके बाद वे आपसे लड़ेंगे और आपकी जीत होती है-महात्मा गांधी।श् राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने अपने लिए समर्थन जुटाने के तहत यह पोस्ट साझा किया। इसके साथ अल्बामा में उनके चुनाव प्रचार में समर्थकों की भीड़ का फोटो भी लगाया गया है। हालांकि कई लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। ट्रंप के विरोधियों ने कहा कि गांधी जी ने ऐसा वाक्य कभी बोला ही नहीं था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।