अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने चेताया है कि लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी समूह पाकिस्तान की सम्प्रभुता चुरा रहे हैं। उन्होंने यह कहते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने की पाक की प्रतिबद्धता याद दिलाई। अमेरिका-पाकिस्तान रणनीतिक वार्ता के आरंभिक वक्तव्य में कैरी ने कहा, हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्म्द जैसे समूह, यह सभी समूह देश की सम्प्रभुता चुरा रहे हैं और वह राष्ट्र का भविष्य चुरा रहे हैं। हमारे लिए उनके खिलाफ खड़े होना महत्वपूर्ण है। विदेश मामलों पर पाकिस्तानी सलाहकार सरताज अजीज के साथ वार्ता की सहअध्यक्षता कर रहे कैरी ने कहा, हम आतंकवादी संगठनों के बीच फर्क नहीं करने की पाकिस्तानी प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं, हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा जैसे समूह पड़ोसियों के साथ मजबूत और सकारात्मक संबंध बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों को कमजोर करते हैं। अजीज ने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को खत्म करने और जीतने के पाकिस्तानी रूख को दोहराया। उन्होंने कहा, हमारी रणनीति आतंकवादी नेटवर्क को समाप्त करना और उनकी कटटरपंथी विचारधारा का सम्मूल नाश करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।