उपग्रह तकनीक चुराकर चीन को बेचने का आरोप
(International)

कनाडा की संघीय पुलिस ने एक अमेरिकी, एक ब्रितानी और दो कनाडाई लोगों पर संवेदनशील उपग्रह छायांकन तकनीक चुराने और फिर निर्यात नियमों का उल्लंघन करते हुए इसे चीन को बेचने का आरोप लगाया है। रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, श्इनमें से दो लोगों ने ओंटारियो के वाटरलू में अपने नियोक्ता टेलेडायने डाल्सा के पास से सेंसर चुराया। इसके लिए इन्होंने एक पूर्व कर्मचारी की मदद ली।श् इसके बाद उन्होंने कनाडाई नियंत्रित वस्तु कार्यक्रम और अन्य नियमों का उल्लंघन करते हुए इसे दो चीनी कंपनियों को बेच दिया। इनमें से एक कंपनी सरकारी थी। चैथा आरोपी इस योजना में कथित तौर पर संलिप्त एक चीनी कंपनी के लिए काम करता है। आरसीएमपी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक अंतरिक्षीय उपग्रह में इस्तेमाल के लिए थी। आरसीएमपी के अधीक्षक जेमी जेगो ने कहा कि यह जांच इस बात का उदाहरण है कि विदेशी सरकारें कनाडा की नियंत्रित तकनीक में दिलचस्पी रख रही हैं। यह कनाडाई तकनीक के संभावित दुरूपयोग को रोकने की आरसीएमपी की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। दो साल तक चली इस जांच में कनाडियन स्पेस एजेंसी, सेना, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग और एफबीआई शामिल थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।