लादेन अपना धन जिहाद पर और अल्लाह की खातिर खर्च करना चाहता था
(International)
अमेरिकी अभियान में मारे जाने से पहले अपने हाथों से लिखे वसीयतनामा में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन ने दावा किया था कि उसके पास निजी धन के रूप में लगभग 2.9 करोड़ डॉलर है जिसका एक बड़ा हिस्सा वह जिहाद पर और अल्लाह की खातिर खर्च करना चाहता है। मई 2011 में ओसामा को मार गिराने वाले पाकिस्तान के ऐबटाबाद में चलाए गए अमेरिकी अभियान के दौरान जब्त किए गए 100 से अधिक दस्तावेजों में यह वसीयत भी शामिल है जिसे मंगलवार को जारी किया गया। अलकायदा प्रमुख ने अपने धन को रिश्तेदारों में बांटने की योजना बनाई थी लेकिन चाहता था कि इसका ज्यादातर हिस्सा 11 सितंबर 2001 के हमलों के पीछे मौजूद रहे आतंकवादी नेटवर्क पर खर्च हो। अपने खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए अभियान से पहले ही उसे अपनी अचानक मौत होने का आभास हो गया था। उसने अपने पिता को 2008 में लिखे पत्र में कहा था, मैं मारा जाने वाला हूं। मेरे लिए काफी दुआएं करें और मेरे नाम पर चंदा देते रहें क्योंकि स्थायी घर में जाने के लिए मुझे सहयोग की बड़ी जरूरत है। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय ने ये दस्तावेज जारी किए हैं। उसने अलकायदा और इराक में अलकायदा सहित कई विषयों के बारे में कहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।