कन्हैया की रिहाई को देखते हुए जेएनयू में सुरक्षा कड़ी
(India)
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद झड़पों की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों, ट्रैफिक और पीसीआर इकाइयों को हिदायत जारी कर उनसे खासतौर पर जेएनयू के अंदर और आस पास और दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सख्त निगरानी करने को कहा है। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि हिदायत में कहा गया है कि कन्हैया कुमार के जमानत पर बाहर आने को लेकर यह आशंका है कि वह काफी तादाद में अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर, जेएनयू और डीयू जा सकता है। इसमें एआईएसएफ और आइसा जैसे छात्र संगठन और कुछ राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि एबीवीपी और कुछ राजनीतिक दलों सहित अन्य दक्षिणपंथी संगठन इन सभाओं का विरोध कर सकते हैं और इन संगठनों के बीच झड़प होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि विषय की संवदेनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सख्त निगरानी रखी जाए और स्थानीय पुलिस पर्याप्त महिला कर्मियों के साथ उपयुक्त बंदोबस्त करे। पीसीआर, यातायात पुलिस को भी किसी अप्रिय घटना को टालने को कहा गया है। सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अपने रूख से पलटने और उच्च न्यायालय में कन्हैया की जमानत याचिका का विरोध किए जाने के बाद पहले भी हिदायत जारी की गई थी। इसे शनिवार को फिर से जारी किया गया।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।