संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंध के कुछ घंटे बाद उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कम दूरी तक मार करने वाली छह मिसाइलों का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया के इस कदम की अंतरराष्ट्रीय मंच जमकर आलोचना हो रही है। दक्षिण कोरिया की रक्षा मंत्री के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने ईस्टर्न कोस्ट में 100-150 किलोमीटर रेंज वाली छह मिसाइलों का परीक्षण किया। सुबह करीब 10 बजे यह परीक्षण किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबि, सभी मिसाइलों दिशा जापान के कई इलाकों की तरफ थी। हालांकि, मिसाइलें बॉर्डर से पहले ही गिर गईं। उधर, दक्षिण कोरिया इसकी जांच भी कर रही है कि ये छोटी दूरी की मिसाइलें थीं या रॉकेट। गौरतलब है कि पिछले महीने ही उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की मिसाइलें और जनवरी में कथित हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने के एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। नए प्रतिबंध उत्तर कोरिया के खिलाफ बीते दो दशकों में सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक हैं। उत्तर कोरिया ने छह जनवरी और सात फरवरी को परमाणु परीक्षण किए थे और उसकी इस कार्रवाई से अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में नाराजगी जताई थी। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का आरोप था कि उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधित बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया, जबकि उत्तर कोरिया की दलील है कि उसने शांतिपूर्वक एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।