अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी-ट्रंप
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी है क्योंकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उनकी सुरक्षा जरूरी है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि आपको कुछ समय के लिए अफगानिस्तान में रहना होगा क्योंकि आप उस पाकिस्तान के बिल्कुल पड़ोस में हैं, जिसके पास परमाणु हथियार हैं और हमें उनकी सुरक्षा करनी होगी। परमाणु हथियारों ने पूरा खेल बदल दिया है। ट्रंप कल रिपब्लिकन प्रेजीडेंशियल डिबेट में अफगानिस्तान से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। पिछले साल, ट्रंप ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था। एक साक्षात्कार में, उन्होंने संकेत दिया था कि पाकिस्तान के परमाणु निशस्त्रीकरण की जरूरत है। पिछले साल सितंबर में जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि ईरान से इतर दुनिया का सबसे खतरनाक देश पाकिस्तान अस्थिर हो जाता है तो आप क्या करेंगे तब ट्रंप ने रेडियो पर दिए संबोधन में कहा था कि आपको भारत को शामिल करना होगा। भारत पाकिस्तान को रोकने का तरीका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।