स्मृति ईरानी बाल-बाल बचीं
(India)
यमुना एक्सप्रेस पर देर रात केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की कार को उनके काफिले के ही दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई है। हालांकि, कई वाहनों के सिलसिलेवार रूप से आपस में टकरा जाने से इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई दुर्घटना के चलते राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्मृति ईरानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद वृंदावन से वापस दिल्ली लौट रही थीं तभी यह दुर्घटना हुई।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।