कंसास और मेन में जीते टेड क्रूज
(International)


अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के टेड क्रूज ने प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देते हुए कंसास और मेन में राष्ट्रपति पद का नामांकन चुनाव जीत लिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन ने लुसियाना में जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स ने कंसास और नेब्रास्का में बढ़त हासिल की। शनिवार को पांच राज्यों में हुए चुनाव में ट्रंप और क्लिंटन आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी हासिल करने के दावे को मजबूत करते दिखाई दिए। ट्रंप ने लुईसियाना में जीत दर्ज की और वह केंटुकी में आगे चल रहे थे। हालांकि अन्य दो रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्को रुबियो और जॉन कासिच के लिए चुनाव परिणाम अच्छे साबित नहीं हुए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।