केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि वह प्रयास करेगी कि मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर संसद में अधिक से अधिक महिला सदस्य अपनी बात रखें। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुद्दे पर सुझाव के मद्देनजर, सरकार का यह आश्वासन सामने आया है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ष्यह प्रधानमंत्री की तरफ से सुझाव है। हम अधिक से अधिक महिला सांसदों को अपनी बात रखने का मौका देने का प्रयास करेंगे।ष् सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी ऐसी ही राय जताई है। प्रधानमंत्री ने कहा था, ष्आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इस दिन शायद संसद में केवल महिला सदस्यों को ही बोलना चाहिए।ष् देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं। लोकसभा में महिलाओं की संख्या का यह अभी तक तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 15वीं लोकसभा में कुल 58 महिला सदस्य थीं।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।