ईरान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक अरबपति व्यापारी को मौत की सजा सुनाई है। अरबपति कारोबारी बाबक जनजानी पर तकरीबन तीन अरब डॉलर (20 हजार करोड़ रुपये लगभग) के घपले का आरोप है। जनजानी ईरान के सबसे धनी आदमी हैं। 42 वर्षीय जनजानी को दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर अपनी कंपनियों के माध्यम से तेल बेचकर पैसा कमाने का आरोप हैं। हालांकि, जनजानी ने इन आरोपों से इनकार किया है। ईरान के न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि जनजानी को धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों का दोषी पाया गया है। अमेरीका और यूरोपीय यूनियन ने जनजानी को प्रतिबंध के दौर में तेल बेचने में ईरान की सहायता करने के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। उनके अलावा दो अन्य व्यक्तियों को भी मौत की सजा सुनाई गई है। उधर, जनजानी के वकील ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।