चीन में कोयला खदान में गैस के रिसाव से 12 मौतें
(International)
पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत स्थित कोयला खदान में गैस के रिसाव के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी देश के सरकारी मीडिया ने दी है। यह दुर्घटना कल बेशान शहर की सोंग्शू खदान में हुई। उस समय खदान के अंदर 700 से ज्यादा खनिक काम कर रहे थे। बचावकर्मियों ने कहा कि लगभग 692 खनिक किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे लेकिन 13 लोग वहीं फंस गए, जिनमें से 12 लोगों की बाद में मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, कुल 316 बचावकर्मियों ने 46 चिकित्सा कर्मियों की मदद से बचाव अभियान चलाया। यह अभियान आज सुबह पूरा हुआ। सोंग्शू खदान का स्वामित्व तोंग्हुआ माइनिंग इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड के पास है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।