अमेरिका के कुछ अधिकारियों ने दावा किया है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चल रहे उसके अभियान में आईएस के शीर्ष कमांडरों में से एक अबु ओमर अल-शिशानी मारा गया है। अल-शिशानी को आईएस के युद्ध विभाग का प्रमुख माना जाता है। अमेरिका की सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में वह शीर्ष के आतंकवादियों में शामिल है और उसके बारे में सूचना देने पर 50 लाख डॉलर का इनाम भी था। 1986 में जॉर्जिया में जन्मे अल-शिशानी आईएस के मुखिया अल-बगदादी का बेहद करीबी माना जाता है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शुक्रवार को सीरिया के अल शाद्दादी शहर में हुए अमेरिकी हवाई हमले में अल-शिशानी के ठिकाने को निशाना बनाया गया था और उसके मारे जाने की संभावना है लेकिन अभी पूरी तरह इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।