जीका को लेकर गर्भवती महिलाओं को परामर्श जारी
(International)



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गर्भवती महिलाओं को जीका प्रभावित इलाकों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जीका से जन्म संबंधी दोष होने की बढ़ती आशंका के बीच यह परामर्श जारी किया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने मच्छर जनित विषाणु के तेजी से प्रसार पर बुलाई गई आपात बैठक के बाद मंगलवार को कहा, गर्भवती महिलाओं को जीका विषाणु के प्रकोप वाली जगहों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। इससे पहले डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों में गर्भवती महिलाओं को जीका प्रभावित इलाकों की यात्रा के खतरे से आगाह किया गया था। डब्ल्यूएचओ ने जीका और नवजात बच्चों में गंभीर मस्तिष्क विकृति पैदा करने के लिए जिम्मेदार माइक्रोसेफली के बीच संबंध पर ध्यान आकर्षित किया, बहरहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ की प्रमुख मार्ग्रेट चान ने बताया कि निश्चित साक्ष्य मिलने तक इंतजार नहीं किया जा सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को उन जगहों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।