किम ने दिया और अधिक परमाणु परीक्षण करने का आदेश
(International)

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाने का हवाला देते हुए और अधिक परमाणु परीक्षण करने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने आज कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों को परीक्षण का मुआयना करने के बाद उन्होंने परमाणु हमले की क्षमता में सुधार करने के लिए और उसे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा परमाणु परीक्षण करने का आदेश दिया। इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है किम ने ये बातें कब कहीं, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने ये आदेश कल 500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के वक्त दिया है। केसीएन ने किम के हवाले से कहा, श्हमें अपने परमाणु हमले की क्षमता में सुधार करने के लिए नव विकसित परमाणु हथियार की शक्ति का आकलन करने के लिए परीक्षण जारी रखना होगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।