ब्राजील के साओ पाउलो में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। यह बाढ ऐसे समय पर आई है जब यहां दो वर्ष तक पड़े सूखे के कारण पानी की भारी कमी हो गई थी और मेट्रोपोलिस में दो करोड़ लोग प्रभावित हुए। बचाव सेवा ने अपने आधिकारिक अकाउंट में बताया कि भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन में कल 17 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग बाढ़ के पानी में डूब गए। टीवी पर दिखाई गई फुटेज में मकान और कारें पानी में डूबी नजर आ रही हैं। बचावकर्मी नाव के सहारे बाढ़ के पानी में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है। बारिश के कारण साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे में छह घंटे तक विमान सेवाएं बाधित रहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।