यमन: समर्थक बलों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ में 57 मरे
(International)


यमन सरकार के समर्थक बलों के विद्रोहियों के कब्जे वाले ताएज शहर के निकट पहुंचने के मद्देनजर हुए संघर्ष में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई है। गवर्नर अली अल मामरी ने बताया कि सउदी नीत सैन्य गठबंधन के युद्धक विमानों की मदद से सरकार समर्थक बलों ने शहर के पश्चिमी और दक्षिणी उपनगरों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा, हुती विद्रोहियों (ईरान समर्थक शिया विद्रोहियों) ने जिन अहम सड़कों को नौ महीने से बंद कर रखा था, उन्होंने (सरकार समर्थक बलों) उसे फिर से खोल दिया। उन्होंने कहा कि अब उन दो लाख लोगों को मानवीय और चिकित्सकीय मदद पहुंचाई जा सकेगी जो अब तक घेराबंदी में थे। सरकार समर्थक सैन्य सूत्रों ने बताया कि सरकार समर्थक बलों और विद्रोहियों के बीच कल हुए संघर्ष में 57 लोगों की मौत हो गई जिनमें 37 विद्रोही, छह आम नागरिक और शेष सरकार समर्थक लड़ाके थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।