उमर द चेचन के नाम से कुख्यात इस्लामिक स्टेट समूह के एक शीर्ष कमांडर की पूर्वोत्तर सीरिया में अमेरिका नीत गठबंधन के हमले में घायल होने बाद मौत हो गई। पेंटागन ने कल इस बात की पुष्टि की है। अमेरिकी अधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व कहा था कि चार मार्च को सर्वाधिक वांछित आतंकवादी उमर अल शिशानी उर्फ उमद द चेचन को निशाना बनाकर एक जिहादी काफिले पर हमला किया गया था। पेंटागन के प्रवक्ता नेवी कप्तान जेफ डेविस ने एएफपी से कहा, हमारा मानना है कि घायल होने के कारण उसकी अंततरू मौत हो गई। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइटस निगरानी समूह ने रविवार को कहा था कि शिशानी कई दिनों से चिकित्सकीय रूप से मृत था। शिशानी उर्फ तरखान बतिराशविली अमेरिका द्वारा आईएस के सबसे वांछित सरगनाओं में शामिल था। अमेरिका ने उसके सिर पर 50 लाख डॉलर के ईनाम की घोषणा कर रखी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।