संयुक्त राष्ट्र ने आइवरी कोस्ट में हुए आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़े शब्दों में निंदा की। इस हमले में 16 लोग मारे गए थे। यहां संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान में इस आतंकवादी हमले की साजिश रचने वालों, इसमें पैसे से मदद देने वालों को जल्द पकड़ने और उचित दंड देने की जरूरत पर जोर दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने इस हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई। इसके साथ ही घायलों की हालत में जल्द से जल्द सुधार होने की कामना की। संयुक्त राष्ट्र परिषद के देशों ने कोटे डी आइरी और इस क्षेत्र के देशों के साथ एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करने की इच्छा व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने आतंकवाद के सभी रूपों को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।