कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर कई लोगों के नामों का ऐलान किया है। इन लोगों को चार अप्रैल को संसद में होने वाले विश्वास मत के बाद सरकार में शामिल किया जा सकता है या उनके विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। हुन सेन ने गुरुवार को कहा था कि सरकार की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, चार अप्रैल को मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री, नौ उप प्रधानमंत्री, 15 वरिष्ठ मंत्री, प्रधानमंत्री के अधीन 13 मंत्री, 27 मंत्री, कई राज्य सचिव और अवर सचिव शामिल हैं। गौरतलब है कि नई सरकार का गठन सितंबर 2013 में किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।