चीन में ट्रक में विस्फोट से पांच की मौत
(International)



चीन के हुनान प्रांत में राजमार्ग पर एक ट्रक में विस्फोट होने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी कि बीजिंग को हांगकांग से और युएयांग सिटी में मकाओ से जोड़ने वाले राजमार्ग में कल शाम आठ बज कर करीब 40 मिनट पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया। आशंका है कि ट्रक में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लदी थी। प्रांतीय यातायात प्राधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से दो कारों और दो अन्य ट्रकों में आग लग गई और सात अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।