अमेरिकी संसद भवन के अतिथि केन्द्र के पास संसद के एक अधिकारी को गोली मार दी गयी। संसद भवन के अधिकारियों और पुलिस ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। ईस्टर के अवकाश की वजह से आज संसद सत्र नहीं चल रहा था, और सभी सांसद अपने क्षेत्रों में थे। इस दौरान व्हाइट हाउस की सुरक्षा भी कुछ देर के लिए सख्त की गयी लेकिन उसे जल्दी ही सामान्य कर दिया गया। कर्मचारियों, संवाददाताओं और अन्य लोगों को यथा स्थान पर रूकने को कहा गया और उन्हें अपने कार्यालयों से निकलने से मना कर दिया गया। जिस पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, माना जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर नहीं है। घटना के तुरंत बाद सशस्त्र पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया। ईस्टर अवकाश और चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के कारण वहां पर्यटकों की खासी संख्या थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।