हतिन क्याव ने म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
(International)
सत्ता के ऐतिहासिक परिवर्तन के तहत आंग सू की के सहयोगी हतिन क्याव ने म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में बुधवार को शपथ ली। म्यामांर की संसद ने क्याव को 15 मार्च को करीब आधी सदी बाद देश का पहला असैनिक राष्ट्रपति चुना था। पूर्व में सैन्य शासन के अधीन रहे देश के राजनीतिक इतिहास में यह एक नया मोड़ है। 69 वर्षीय क्याव को म्यामांर की संसद के दोनों विधायी सदनों में 652 में से 360 मत मिले थे। म्यांमार की सत्तारूढ़ नेशलन लीग फॉर डेमोक्रेसी की प्रमुख आंग सान सू की बुधवार को देश की नई विदेश मंत्री नियुक्त की गईं। वह राष्ट्रपति क्याव के नेतृत्व वाली नई सरकार में विदेश मंत्री के पद के साथ-साथ तीन अन्य विभाग भी संभालेंगी। सू की की नियुक्ति की घोषणा बुधवार को संसद के अध्यक्ष यू मान विंग खैंग थान ने नई सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में की। यूनियन पार्लिमेंट ने सू की को राष्ट्रपति कार्यालय, शिक्षा विभाग और बिजली एवं ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।