अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि परमाणु हथियारों से संपन्न पाकिस्तान बहुत-बहुत बड़ी समस्या है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को इस स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने की जरूरत है। विंसकान्सिन में एक टाउन हॉल के दौरान ट्रंप ने बताया, पाकिस्तान एक बहुत-बहुत बड़ी समस्या है और वह हमारे लिए वाकई बहुत अहम देश है क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार हैं। उन्हें उनकी स्थिति पर नियंत्रण पाना होगा। रिपब्लिकन पार्टी की प्रेजीडेंशियल प्राइमरी पांच अप्रैल को यहीं आयोजित होनी है। लाहौर में ईस्टर संडे के अवसर पर किए गए आतंकी हमले का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने देखा कि यह एक पार्क में किया गया क्योंकि वहां अधिकतर लोग ईसाई थे हालांकि वहां ईसाइयों से इतर भी बहुत से लोग मारे गए, मैं निश्चित तौर पर इसे एक भयावह घटना मानता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।