टाटा स्टील द्वारा ब्रिटेन का कारोबार बेचने की घोषणा ने ब्रिटेन की सरकार को हैरान कर दिया है और माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री डेविड कैमरून वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह मुद्दा उठा सकते हैं। दोनों नेता शुक्रवार को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के लिए वाशिंटन डीसी में उपस्थित रहेंगे। समाचारपत्र श्द गार्जियनश् की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा स्टील के ब्रिटिश कारोबार बेचे जाने से 40 हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है और अपने मंत्रियों से इस विषय पर बात करने के लिए कैमरन वापस लंदन आ चुके हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि चीन के सस्ते आयात को रोकने के लिए शुल्क बढ़ाने की मांग पूरा करने में सरकार की विफलता के कारण टाटा स्टील को रोजाना एक करोड़ पाउंड का नुकसान हो रहा है, जिस कारण कंपनी को ब्रिटिश कारोबार को बेचने का फैसला करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।