सऊदी अरब की राजधानी रियाद के पास स्थित अल खर्ज क्षेत्र में हुए एक बम विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई। ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने सऊदी अरब के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि यह विस्फोट शनिवार रात पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया। इस विस्फोट में दो अन्य गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अभी मृतक की नागरिकता का पता नहीं चल पाया है। सऊदी अरब में पिछले एक साल से आए दिन बम विस्फोट हो रहे हैं। इन पिछले सभी विस्फोटों की साजिश आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रची थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।