आतंकी हसन अली धूरे की हवाई हमले में मौत
(International)





अमेरिका ने आतंकवादियों को लक्ष्य बनाकर पिछले सप्ताह अफ्रीकी देश सोमालिया में किये गये गये हवाई हमलों में अल कायदा समर्थित आतंकवादी संगठन अल शबाब के बड़ा आतंकी हसन अली धूरे के मारे जाने का दावा किया है। अमेरिका रक्षा विभाग के प्रवक्ता पीटर कुक ने सोमवार को बताया कि वायुसेना ने सोमालिया में पिछले सप्ताह आतंकवादियों को लक्षित कर जो हवाई हमले किये थे, उसमें अल शबाब के सुरक्षा और खुफिया विंग का प्रमुख सदस्य धूरे मारा गया है। उन्होंने बताया कि धूरे हाल ही में हुये अमेरिकी नागरिकों पर हुये हमले की योजना में शामिल था। हमले में करीब तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गयी थी। अमेरिकी वायुसेना ने पिछले सप्ताह सोमालिया स्थित अल शबाब के प्रशिक्षण शिविर को लक्ष्य बनाकर हवाई हमले किये थे जिसमें उसने 150 से अधिक लड़कों को मार गिराने का दावा किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।