पाकिस्तान में भूकंप के झटके
(International)


रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता से आए भूकंप से आज पश्चिमोत्तर पाकिस्तान दहल उठा। हालांकि, जान माल को किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं है। एक भूगर्भिक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान और ताजीकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में 118 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल जिले में झटका महसूस किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।