100 ड्रोन की खरीद को लेकर अमेरिका से भारत की बात
(International)


हथियारबंद और निगरानी करने वाले, दोनों तरह के करीब 100 ड्रोन की संभावित खरीद के लिए अमेरिका के साथ भारत बात कर रहा है। यह सौदा दो अरब डॉलर का होगा। चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए इससे भारत के हथियारों का भंडार बढ़ेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री एस्टन कार्टर के अगले हफ्ते भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता में इस मुद्दे का जिक्र होने की संभावना है। औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक भारत दो अरब डॉलर में करीब 100 ड्रोन की उम्मीद कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।