दक्षिण पूर्वी पेरू में एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। कस्को क्षेत्र के उरकोस कस्बे में पुलिस के प्रवक्ता लिनिओ सांशोज ने कहा, बस लगभग पूरी तरह नदी में डूब गई। इसके कारण बचाव ब्रिगेड का काम मुश्किल हो गया। बस गुरूवार रात को प्यूर्टो मालडोनाडो शहर से रवाना हुई थी। वह यात्रियों को कस्को शहर लेकर जा रही थी। इनमें से कुछ लोग रविवार को होने वाले पेरू के राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान करने जा रहे थे। बस शुक्रवार को कम आबादी वाले एक ग्रामीण क्षेत्र में मापाचो नदी में गिर गई। घायलों को कस्को और एक निकटवर्ती कस्बे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।