क्लिंटन और ट्रंप ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेज किए जीत के प्रयास
(International)



अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदारों क्रमशः हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लिए अनुकूल माने जाने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी जीत हासिल करने की दिशा में प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। उनकी कोशिश है कि वे डेलीगेटस का भारी समर्थन हासिल करके अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष ऐसी चुनौती पेश करें, जिससे पार पाना उनके लिए संभव ही न हो। ट्रंप और हिलेरी ने 19 अप्रैल को होने वाले प्राइमरी चुनाव से पहले कल न्यूयार्क में प्रचार किया। इस प्राइमरी के आधार पर डेलीगेटस की एक बड़ी संख्या को अपने पक्ष में किया जा सकता है। इन डेलीगेटस ने ही जुलाई में होने वाले अपने राष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने-अपने दल के उम्मीदवार चुनने हैं। अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी और टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज के हाथों पिछले मंगलवार को विस्कॉन्सिन में हार क्षेल चुके ट्रंप की कोशिश अपने इस गहराज्य में जीत के जरिए वापसी करने की है। ट्रंप अब भी 1237 डेलीगेटस का समर्थन हासिल करने से काफी पीछे हैं। उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए इतनी संख्या में डेलीगेटस का समर्थन जुटाना ही होगा। वहीं शनिवार रात को वरमोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स के हाथों वाइयोमिंग में हारीं हिलेरी की कोशिश है कि सैंडर्स भले ही कितने भी राज्यों में जीत जाएं, डेलीगेटस के बीच उनकी बढ़त बनी रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।