ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने अपने पिता की विदेशी सम्पत्ति के बारे में पनाना पेपर्स लीक से उपजे विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से अपने टैक्स रिकार्ड को जारी करने का अप्रत्याशित कदम उठाया। उन्होंने 08 वर्ष का अपना टैक्स रिकार्ड जारी किया। कैमरून शुरू में यह स्वीकार करने से इंकार करते रहे कि उन्हें उनके पिता की विदेशी सम्पत्ति से कोई लाभ हुआ लेकिन कल के समाचार पत्रों ने यह प्रकाशित कर दिया कि उन्हें उनकी मां से दो लाख पौंड (दो लाख 82 हजार डालर) की रकम 2011 में मिले हैं। जिसके बाद इस विवाद से बचने में उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे यह बात प्रकाश में आयी कि हो सकता है यह विरासत कर से बचने का एक प्रयास हो। कैमरून के कार्यालय के एक सूत्रों ने बताया कि यह पूरी तरह से सही नहीं है। लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को कि उन्हें अपने पिता की सम्पत्तियों से कोई लाभ नहीं हुआ गुमराह करने वाला बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।