मायावती के खिलाफ याचिका विचार के लिए स्वीकार
(India)

सुप्रीम कोर्ट ने बसपा चीफ मायावती के खिलाफ ताज कारिङोर से संबंधित ङीए केश में याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया है। हालांकि सीबीआई की ओर से अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने इसका कड़ा विरोध किया था। जस्टिस एआर दवे पीठ ने कहा कि मामले की विस्तार सुनवाई की जायेगी। याचिकाकर्ता ने कहा कि मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस हे लेकिन सीबीआई केस दर्ज नहीं कर रही। जबकि हाईकोर्ट ने आयकर केस उनकी आय और उपहारों पर सवाल उठाये हैं। वहीं मायावती के वकील कहा कि याचिकाकर्ता बिजी बॉडी है और उसने बसपा से टिकट न मिलने के कारण बदले की कार्रवाई में याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने माया का बचाव किया और कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट क्लीनचिट दी है और अब वह कुछ नही कर सकती। वहीं सुप्रीम कोर्ट उनके मामले को 2011 में ही रद्द कर चुका है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।