हार्ट अटैक से हुई कृपाल सिंह की मौत-पाकिस्तान
(International)
पाकिस्तान ने भारत को बताया कि लाहौर की जेल में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। इससे पहले उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को पाकिस्तानी के सामने उठाया गया। वहीं, सरकार ने कहा है कि वह मामले में और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है। पाकिस्तान से कृपाल सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने का अनुरोध किया गया है। भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त जेपी सिंह ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में महानिदेशक (दक्षिण एशिया) से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, पाकिस्तान सरकार के मुताबिक 11 अप्रैल को दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर कृपाल सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। हम और विवरण का इंतजार कर रहे हैं। 50 वर्षीय कृपाल सिंह जासूसी के आरोप में लगभग 25 साल से पाकिस्तानी जेल में बंद थे। वर्ष 1992 में वाघा सीमा पार कर उन्होंने पाकिस्तान में प्रवेश किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद कृपाल को पंजाब प्रांत में बम विस्फोटों के मामले में मौत की सजा सुनाईगई थी। लाहौर हाईकोर्ट ने इस आरोप बरी कर दिया था, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उनकी मौत की सजा को बदला नहीं जा सका था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।