अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मध्य में मंगलवार को तालिबान ने आत्मघाती विस्फोट किया, जिसके बाद वहां गोलीबारी होने लगी। इस हमले में कम से कम 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक सप्ताह पहले ही तालिबान ने अपनी गतिविधियों में तेजी लाने का ऐलान किया था। अफगान खुफिया एजेंसी के कार्यालय के समीप हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस विस्फोट की आवाज कई मील दूर तक सुनाई दी और आसमान काले धुएं से ढक गया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है जबकि तीन सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।