अफगानिस्तान में तेल टैंकर की दो बसों से भिड़ंत, 73 लोगों की मौत
(India)


अफगानिस्तान में एक तेल टैंकर की दो बसों से हुई भिड़ंत में 73 लोगों की मौत हो गई। यह टक्कर सीधे सामने से हुई और जोरदार धमाका हुआ। यह हादसा अफगानिस्तान के सबसे बड़े हादसों में से एक बताया जा रहा है। यह जानकारी वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को दी। तालिबान प्रभावित इलाके गजनी में इस दर्दनाक घटना के चश्मदीदों ने बताया कि गजनी इलाके में हुई इस घटना में औरतों, बच्चों समेत तमाम लोग जिंदा जल गए। तमाम लोगों की लाशों को पहचाना भी नहीं जा सकता। इसके अलावा घायलों की हालत भी बहुत गंभीर बताई जा रही है। मंत्रालय की ओर से जारी खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। ज्यादातर लोगों की मौत बुरी तरह जलने से हुई। ज्यादातर घायलों को कंधार सिटी और गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।