बराक ओबामा हिरोशिमा जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे
(International)
परमाणु निशस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए इस महीने हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे बराक ओबामा परमाणु हमले के शिकार इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले पहले सत्तासीन अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जहां 1945 में अमेरिका के परमाणु बम गिराने से अनुमानतः 140,000 लोगों की जान गयी थी। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि ओबामा जब 21 से 28 मई को जापान और वियतनाम की यात्रा पर जाएंगे तो वह हिरोशिमा का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने बताया कि परमाणु हथियार रहित दुनिया की शांति और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के वास्ते प्रधानमंत्री (शिंजो) अबे के साथ राष्ट्रपति ओबामा हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोडस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ओबामा 27 मई को परमाणु बमबारी के पीड़ितों की याद में बनाए गए हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क का दौरा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।