परवेज मुशर्रफ भगोड़ा घोषित
(International)


पाकिस्तान के एक विशेष न्यायाधिकरण ने घोर राष्ट्रद्रोह के मामले में पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को भगौड़ा घोषित कर दिया क्योंकि वह बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। न्यायमूर्ति मजहर आलम खान मिनाखेल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वे मुशर्रफ को 30 दिन के भीतर अदालत के समक्ष पेश करें। यह भी आदेश दिया गया है कि मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित करते हुए अखबारों में विज्ञापन छपवाएं जाएं और इस तरह के पोस्टर अदालत के बाहर और मुशर्रफ के आवास के बाहर भी लगाए जाएं। मुशर्रफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके विदेश दौरे पर लगा प्रतिबंध हटाने के बाद कथित तौर चिकित्सा उपचार के लिए दुबई चले गए थे। ऐसा माना जाता है कि वह अपने खिलाफ दर्ज कई बड़े मामलों को देखते हुए शायद स्वदेश नहीं लौटें। कई सम्मन जारी किए जाने के बावजूद जब मुशर्रफ उपस्थित नहीं हुए तो अदालत ने उनको भगोड़ा घोषित कर दिया। पहले अदालत ने सरकार से सवाल किया था कि बिना उसकी सहमति के मु

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।