राजन की नीतियां देश के अनुकूल नहीं-स्वामी
(India)
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को देश के अनुकूल नहीं बताते हुए कहा है कि उनकी गलत मौद्रिक नीतियों के कारण ही देश में बेरोजगारी बढ़ी है और छोटे तथा मझौले उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। स्वामी ने आज यहां संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि मुद्रास्फीति नियंत्रित करने के नाम पर जिस तरह से राजन ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं उससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, ‘जितनी जल्दी हो सके राजन को उनके पद से मुक्त करके शिकागो भेज दिया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा, श्राजन भारतीय व्यवस्था के अनुकूल नहीं हैं जितनी जल्दी हो सके उन्हें शिकागो भेज दिया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि भले ही राजन का कार्यकल सितंबर में खत्म हो रहा हो फिर भी उतनी देर भी प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है उन्हें तत्काल पदमुक्त कर दिया जाना चाहिए।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।