‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को एकजुट होने की जरूरत’
(India)

पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में बजट की सोच और प्राथमिकताएं प्रदर्शित होंगी। उन्होंने सोमवार को यहां कुछ पत्रकारों से मुलाकात में ढाका आतंकी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि न्यूनतम सरकार और अधिकतम सुशासन के चार बिंदुओं के एजेंडे के मुताबिक, फाइलों का तेजी से निपटारा, कारोबार के माहौल को सुगम बनाने, कैबिनेट नोट को अंतिम रूप देने का समय कम करने व सरकार के कामकाज के विषय शामिल होंगे। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि भारत में आर्थिक वृद्धि रोजगारहीन होगी, क्योंकि सरकार का ध्यान खुदरा क्षेत्र में अधिक रोजगार पैदा करने पर है। मोदी ने कहा कि सब्सिडी सुधार पहले ही केरोसिन और यूरिया के रूप में आगे बढ़ाए जा चुके हैं। इसमें लीकेज बंद किया गया है और नीम लेपित यूरिया के अधिक उत्पादन के साथ इसकी कमी की कोई शिकायत नहीं मिली है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।