असम की चाय कंपनी ने डोनाल्ड ट्रंप को भेजे 6000 पैकेट्स
(ASSAM, India) भारत की चाय अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का हिस्सा बन गई है। कोलकाता की चाय कंपनी टी मी ने असम की प्रसिद्ध ग्रीन टी के छह हजार थैले रिपब्लिकन पार्टी के संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को भेजे हैं। साथ ही कंपनी ने संदेश भी भेजा है। जिसमें लिखा है डियर मिस्टर ट्रंप, भारत की तरफ से आपको नमस्ते। हम लोग आपको भारी मात्रा में नेचुरल ग्रीन टी भेज रहे हैं।
इससे आपको हानिकारक अतिवाद से लड़ने में मदद मिलेगी। ग्रीन टी से आपको अपने दिमाग और शरीर के शुद्धीकरण में लाभ होगा। आप फिर से शारीरिक और मानसिक संतुलन हासिल कर सकते हैं। यह साबित हो चुका है कि ग्रीन टी से लोग स्मार्ट बनते हैं। प्लीज मिस्टर ट्रंप आप इस चाय का सेवन करें। ऐसा करना आपके लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए अच्छा रहेगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।