अयोध्याः मुस्लिम पक्ष की पैरवी करने वाले हाशिम अंसारी का निधन
(DELHI, DELHI) अयोध्या के विवादित बाबरी मस्जिद मामले के अदालत में पैरोकार हाशिम अंसारी का बुधवार को निधन हो गया. अंसारी ने फैजाबाद में अपने घर में सुबह आखिरी सांसें लीं. 96 साल के हाशिम अंसारी बीते 60 सालों से इस केस को लड़ रहे थे. उन्होंने 1949 में पहली बार इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था. उस समय विवादित ढांचे के भीतर कथित रूप से मूर्तियां रखी गईं थीं.इसके बाद साल 1975 में इमरजेंसी लगने के दौरान हाशिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. वह 8 महीने जेल में रहे थे.
बता दें कि इस साल फरवरी से ही हाशिम अंसारी की तबीयत खराब है. अंसारी अपने कुछ इंटरव्यू में कह चुके थे कि उन्हें अब मौत का इंतजार है और वह चाहते हैं कि उनके जीवित रहते राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के मुद्दे का कोई फैसला हो जाए.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।