पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर खुश हैं। सिंधु यहां दो बार की विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन से फाइनल में 21-19 12-21 15-21 से हार गयी। इस भारतीय शटलर ने मैच गंवाने के बाद कहा, ‘‘मैंने रजत पदक जीता लेकिन मैं सचमुच खुश हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सचमुच काफी गर्व है। मैं सचमुच खुश हूं। मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत सकी। लेकिन मैंने इसके लिये सचमुच काफी मेहनत की। यह किसी का भी मैच हो सकता था। ’’ सिंधु ने कहा, ‘‘एक दिन पहले एक लड़की ने कांस्य पदक जीता था, अब मैंने जीता। हम सभी ने काफी बढ़िया खेल दिखाया। जिंदगी की तरह खेल में भी उतार चढ़ाव होंगे। जैसे एक या दो अंक गंवाना। मैं हर किसी को बधाई देना चाहूंगी। यह हफ्ता मेरे लिये काफी अच्छा रहा। ’’
सिंधु ने मारिन की उनके ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिये तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कैरोलिना को भी बधाई देती हूं। यह हफ्ता मेरे लिये काफी शानदार रहा। किसी भी खिलाड़ी का लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना होता है। ’’ फाइनल मैच के बारे में सिंधु ने कहा, ‘‘आज के मैच में हम दोनों खिलाड़ी आक्रामक थीं और कोर्ट पर काफी आक्रामकता से खेल रही थी। एक को जीतना था और एक को हारना था। लेकिन आज सेंटर कोर्ट पर उसका दिन था। ’’ हैदराबाद की इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘भविष्य निश्चित रूप से अच्छा है। काफी खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं और कईयों को सफलता मिलेगी। भारत में बैडमिंटन सचमुच अच्छा कर रहा है। पुरुष एकल में भी श्रीकांत काफी करीबी मैच हार गये। ’’
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।