जाकिर नाइक को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की चुप्पी को भी शिवसेना ने निशाना बनाया है. संपादकीय में कॉमेडियन कपिल शर्मा का जिक्र करते हुए लिखा गया है, 'कपिल शर्मा द्वारा गैरकानूनी निर्माण कार्य के बारे में शोर मचाते ही मुख्यमंत्री उसका जवाब देते हैं और संबंधित कार्रवाई करने का संकेत देते हैं. कल को डॉ. नाइक की आवाज का भी वे जवाब दे सकते हैं, क्योंकि दुनिया के नक्शे पर स्थित कई इस्लामी राष्ट्र डॉ. नाइक जैसों के पालन-पोषणकर्ता हैं.'
'सामना' ने आगे लिखा है कि 'हिंदुस्थान' में कोई भी उठता है और हिंदू संस्थाओं और संगठनों को अपराधी ठहराता है. हमारी सरकारें भी इन संगठनों को कुचल डालती हैं. डॉ. नाइक जैसे लोगों को इस प्रवृति के कारण बल मिल रहा है. डॉ. नाइक ने खुलेआम कहा है कि उस पर कार्रवाई का मतलब तमाम मुसलमानों पर हमला होगा. इस तरह उसने पुलिस को धमकी दी है. लेख के अंत में लिखा गया है, 'शांतिदूत का अंतर्मन इस कारण स्पष्ट हो गया, यह अच्छा ही हुआ!'
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।