भारत एवं अफगानिस्तान ने बुधवार को बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि की। दोनों देशों ने प्रत्यर्पण संधि भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की मौजूदगी में दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा कि संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम। वार्ता के बाद एमएलएटी, प्रत्यर्पण व बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए समझौता हुआ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को भारत व अफगानिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि की मंजूरी दे दी थी। यह समझौता आतंकवादियों, आर्थिक अपराधियों व अन्य अपराधियों के अफगानिस्तान से या अफगानिस्तान को प्रत्यर्पण के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा। गनी दो दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।