आज पूरी दुनिया ने देखी भारतीय वायुसेना की ताकत
(India)

भारतीय वायु सेना आज अपनी 84वीं सालगिरह मना रही है। इस मौके पर दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां वायु सेना ने अपना दमखम पूरी दुनिया को दिखाया। वायु सेना ने परेड में पहली बार हल्का लड़ाकू विमान तेजस को शामिल किया है। यह इस साल आयोजित एयर शो के आकर्षण का केन्द्र है। इसके साथ ही एयर फोर्स ने देशी सारंग को भी परेड का हिस्सा बनाया है। सारंग हेलीकॉप्टर ने हवाई करतब कर दुनियाभर में अपनी ताकत का इजहार किया है। एयर शो के दौरान रंग-बिरंगे पैराशूट्स में वायु सेना के जवानों ने आकाश में पैराग्लाइडिंग कर लोगों को आकर्षित किया। इससे पहले वायु सेना प्रमुख अरूप साहा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वायुसेना परेड के साथ-साथ लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर ने फ्लाइ पास्ट में हिस्सा लिया। साथ ही सुखोई समेत कई विमान आसमानी करतब दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एयरफोर्स डे पर जवानों और उनके परिवारों को ट्विटर के जरिए सलाम किया है। पीएम मोदी ने वायुसैनिकों और उनके परिवारों को सैल्यूट किया और देश की सुरक्षा के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा- आपके साहस ने देश का सर ऊंचा किया है। वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स द्वारा देश के आकाश को सुरक्षा प्रदान करने के लिए, मानवीय सेवा और आपदा के समय राहत कार्यों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।