मारुति प्लांट हिंसा केस में फैसला: 31 दोषी करार, एमडी की हुई थी जलने से मौत
(Gurgaon, Gurgaon) मानेसर स्थित मारुति प्लांट में 2012 में हुई भीषण तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में शुक्रवार को यहां की एक कोर्ट ने 31 को दोषी करार दिया है। वहीं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने 117 को बरी कर दिया गया। बता दें कि इस उपद्रव के दौरान कंपनी के तब एमडी रहे अवनीश कुमार देव की जलने से मौत हो गई थी, वहीं कई घायल हो गए थे। इसके चलते 546 मजदूरों को बर्खास्त कर दिया गया था।

आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मजदूरों ने प्लांट में 18 जुलाई 2012 को उपद्रव मचाया था। इस दौरान प्लांट के एक सेक्शन में आग गई थी। इससे तब मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) रहे देव की जलने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मैनेजमेंट ने 546 मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, वहीं 148 लेबर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था। करीब एक महीने तक प्लांट में प्रोडक्शन ठप रहा था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।