महज 5 साल की मुस्लिम बच्ची ने भगवत गीता पाठ में सबको पछाड़ा
(Kendrapara, Kendrapara) ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा में पांच वर्षीय मुस्लिम लड़की फिरदौस ने बुधवार को भगवद गीता पाठन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उसकी मां कहती है कि उसे फिरदौस की मां होने पर गर्व है। जब देश में जगह-जगह साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ने के मामले सामने आते रहते हैं तब यह खबर न सिर्फ राहत देने वाली है बल्कि सहिष्णुता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने वाली भी है।

सौवनिया आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा की छात्र फिरदौस ने अपने से वरिष्ठ छात्रों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। जब उसके सहठपाठियों को वर्णमाला पढ़ने में ही दिक्कत हो रही है तब वह इस छोटी सी उम्र में हिंदू धार्मिक ग्रंथ गीता को कंठस्थ कर चुकी है। इस प्रतियोगिता के जज बिरजा कुमार पाती ने के मुताबिक फिरदौस में असाधारण प्रतिभा है। उसने 6 से 14 साल की श्रेणी में गीता पाठन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।